A2Z सभी खबर सभी जिले की

अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति टुटने पर वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर हंगामा

IMG 20260119 205852

वाराणसी।

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर सोमवार को उस समय तनाव फैल गया, जब अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति टूटने की सूचना पर पाल समाज के लोग बड़ी संख्या में घाट पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ने पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 से 18 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार घाट पर स्थिति अब नियंत्रण में है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!