A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये फाइनल स्क्रीनिंग का हुआ आयोजन

धनबाद

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज दिनांक‌ 21.01.2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये फाइनल स्क्रीनिंग  टाउन हॉल में किया गया‌।

फाइनल स्क्रीनिंग में 22 विद्यालय के बच्चें भाग लेकर 25 कार्यक्रम प्रस्तुत किये। निणाॆयक मंडली ‌द्वारा 17 कार्यक्रम का चयन किया गया। जिसमें  डांस में 12, गायन में 03 तथा नाटक में 02 का चयन किया गया।

कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति उप विकास आयुक्त श्री सन्नी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा,जिला योजना पदाधिकारी,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार, मीतु सिन्हा, के अलावा संगीत शिक्षक संध्या कुमारी,रुदेश्वर सिंह,रश्मि प्रभा,सुनीता तिग्गा,प्रदीप कर,दीपक कुमार,अग्नि वीणा, रविकान्त,सुमिता दत्ता, गिरीश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!