
धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका नामांकन कक्ष संख्या 04 में होगा। वार्ड संख्या 01 से 05 के लिए अंचल अधिकारी बाघमारा श्री गिरिजानन्द किस्कू को कक्ष संख्या 116 आवंटित किया गया है। वार्ड संख्या 06 से 10 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा श्री लक्ष्मण यादव को कक्ष संख्या 116 (A) में नामांकन की जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए अंचल अधिकारी पुटकी श्री विकास आनंद को कक्ष संख्या 19 में तैनात किया गया है। वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए अंचल अधिकारी धनबाद श्री राम प्रवेश कुमार को कक्ष संख्या 115 तथा वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची श्री एजाज हुसैन अंसारी को कक्ष संख्या 115 (A) आवंटित किया गया है। इसी तरह वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी अनुमंडल कार्यालय धनबाद श्री नारायण राम को कक्ष संख्या 28, वार्ड संख्या 31 से 35 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी गोविंदपुर मो. जहीर आलाम को कक्ष संख्या 25, वार्ड संख्या 36 से 40 के लिए अंचल अधिकारी झरिया श्री मनोज कुमार को कक्ष संख्या 25 (A), वार्ड संख्या 41 से 45 के लिए अंचल अधिकारी बलियापुर श्री मुरारी नायक को कक्ष संख्या 19 (A) तथा वार्ड संख्या 46 से 50 के लिए अंचल अधिकारी गोविंदपुर श्री धर्मेन्द्र दुवे को कक्ष संख्या 23 निर्धारित किया गया है। वार्ड संख्या 51 से 55 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर श्री प्रभाष चंद्र दास को कक्ष संख्या 12 में नामांकन कार्य सौंपा गया है।
उपायुक्त धनबाद ने अनुमंडल पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी संबंधित कार्यालयों को आदेश दिया गया है कि नामांकन के लिए चिन्हित कक्षों को समय पर खाली कर निर्वाची पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन का दावा है कि नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।










