A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गईं l

आयुक्त कार्यालय, मगध प्रमंडल, गया
(उप निदेशक, जन सम्पर्क कार्यालय)

गया, 30 जनवरी 2026, *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*

गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप पर पुष्पचक्र अर्पित कर आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया डॉक्टर सफ़ीना ए एन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी श्री राजेन्द्र दुबे, उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, आयुक्त के सचिव, मगध प्रमंडल श्री सुशील कुमार, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) मो शफीक, उप निदेशक जन सम्पर्क मगध प्रमंडल दीपक चंद्र देव, प्रभारी पदाधिकारी , सामान्य शाखा अर्चना कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण अर्पित किया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!