A2Z सभी खबर सभी जिले की

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की बिहार क्षेत्र की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का भव्य समापन गयाजी मे संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ l

प्रेस रिलीज (समापन समारोह)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिहार क्षेत्र की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का भव्य समापन गया जी में संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चली इस बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की गई तथा आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

समापन दिवस के प्रमुख सत्र में दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार एवं झारखंड प्रांत से आए लगभग 80 वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में छात्र हितों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, संगठन के विस्तार, सामाजिक दायित्वों एवं युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान सभी प्रांतों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में छात्रों की समस्याओं, शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति एवं संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन रिपोर्टों के आधार पर आगामी वर्ष में चलाए जाने वाले आंदोलनों, जनजागरण अभियानों एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने कहा कि अभाविप पिछले कई दशकों से छात्र हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती आ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे छात्र समाज के बीच जाकर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री यज्ञवल शुक्ला ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक एकता ही अभाविप की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक छात्र तक संगठन की विचारधारा पहुँचाने तथा उनके अधिकारों के लिए सजग प्रहरी बनने का संदेश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था अनेक चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में अभाविप की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संगठन को संगठित एवं सतत प्रयास करने होंगे।

समापन सत्र में बैठक में पारित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इन प्रस्तावों के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, छात्र सुविधाओं के विस्तार, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष, एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

तीन दिवसीय यह बैठक अभाविप के संगठनात्मक दृष्टिकोण को नई दिशा देने वाली साबित हुई तथा इससे आने वाले समय में छात्र आंदोलन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री मोहित भदौरिया, प्रांत एसएफडी संयोजक सूरज सिंह,प्रांत छात्रा संयोजक प्रिया सिंह,प्रांत विश्वविद्यालय सह संयोजक मैक्स अवस्थी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन मिश्रा,विनायक कुमार, नंदनी गुप्ता, अंकित सागर, आदित्य मिश्रा,दिव्या कुमारी,आयुष शर्मा,हर्ष शर्मा,अमन कुमार,यशवंत कुमार,लक्ष्मीकांत कुमार,राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!