A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा खबरदेशधार्मिकमौसम और स्वास्थ्यराजनीतिराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

भाजपा ने रेखा गुप्ता को बनाया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी, एकजुट होकर लड़ने का आह्वान

श्री बंशीधर नगर  नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को स्टेशन के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर  नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को स्टेशन के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा से कुल छह इच्छुक प्रत्याशियों ने आवेदन पत्र जमा किए थे। पार्टी नेतृत्व द्वारा सभी नामों पर विचार-विमर्श के बाद रेखा गुप्ता को भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का निर्णय सर्वसम्मति और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा ने केवल रेखा गुप्ता को उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, बल्कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने पार्टी से पर्चा लेने या नामांकन दाखिल करने वाले सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट रहें और रेखा गुप्ता को विजय दिलाने में सहयोग करें।इस अवसर पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने जो विश्वास उनके ऊपर दिखाया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगी और जनहित में नए आयाम स्थापित करेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे,बबलू पटवा राजीव रंजन तिवारी, शैलेश चौबे, कनिष्क कुमार, जितेंद्र कुमार सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!