A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वाझारखंडराजनीतिराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

श्री बंशीधर नगर में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

श्री बंशीधर नगर: शहरी क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती प्रभात फेरी निकालकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर: शहरी क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती प्रभात फेरी निकालकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बंशीधर नगर स्थित संत रविदास की प्रतिमा व तस्वीरों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।FB IMG 1769955227992नगर पंचायत क्षेत्र के प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी भारत के महान संतों में से एक थे, जिन्होंने अपने आध्यात्मिक विचारों से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया।FB IMG 1769955224558कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडे, झामुमो नेत्री सह अध्यक्ष प्रत्याशी किरण देवी, जिला परिषद सदस्य बाला रानी, संजीत कुमार छोटू, महमूद आलम, रवि प्रकाश, कामता प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि राजनाथ राम, देवकुमार राम, शिक्षक राजेश कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, ललित राम, उदय कुमार, रामचंद्र राम, दुखी राम, सच्चिदानंद राम, परशु राम, अरविंद कुमार, संजीव, जितेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!