
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के तत्वाधान में आज दिनांक 01.02.2026 को जिला कारागार पाली में हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तथावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानसिंह आशिया चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल ने बंदीयों के सामान्य अधिकार, अपील प्रक्रिया तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे मे जानकारी प्रदान की।मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र ने बंदीयों के परिजनों से मुलाक़ात प्रक्रिया,सरकारी अधिवक्ता,वीपीएसवाई(वीर परिवार सहायता योजना), नालसा हेल्प लाइन 15100,पीड़ित प्रतीकर योजना आदि की जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में श्री अनिल मेहता(हार्टफुलनेस संस्था) ने बंदियों को अपने दैनिक जीवन में योग व ध्यान का महत्व स्पष्ट करते हुए, प्रतिदिन ध्यान,मन को एकाग्र कर व्यक्ति मानसिक शांति प्राप्त कर सकता हैँ, इसी एनजीओ से शक्ति सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि अपनी दिनचर्या मे ध्यान के लिए अवश्य समय निकाले, इससे व्यक्ति के मन मे कु विचार नही आएंगे एवं मन मे शांति, शील, संयम क़ी भावना का विकास होगा। इस शिविर मे कार्यवाहक जेल इंचार्ज गुलाब कड़ेला, सिपाही सोहन लाल व जेल के बंदी मौजूद रहे। इसी क्रम मे रीको खेतावास मे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ।












