A2Z सभी खबर सभी जिले की

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन मे बोधि बिगहा थाना द्वारा ग्राम केवलाकला पहाड़ी क्षेत्रो मे विशेष अभियान चलाया गया l

आज दिनांक 01.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में बोधिविगहा थाना द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड राज्य की सीमा से सटे ग्राम केवलाकला पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान में एस.एस.बी. (सशस्त्र सीमा बल) एवं गया पुलिस की संयुक्त टीम ने एरिया डोमिनेशन किया। अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना तथा स्थानीय जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना था।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!