A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भूतपूर्व सैनिक रामानन्द उपाध्याय ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन

विकास खंड बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा के मैदान में रविवार को श्री हरेराम बाबा जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। यह मुकाबला द्बाबा एकादश और चितबड़ागांव की टीमों के बीच हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि रामानन्द उपाध्याय ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

IMG20260201145428 3

टाॅस जीतकर चितबड़ागांव की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए द्बाबा एकादश ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जवाब में चितबड़ागांव की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन बनाए। मात्र तीन रन से लक्ष्य से चूक गई। इस तरह द्बाबा एकादश ने रोमांचक मुकाबले में तीन रन से विजय हासिल कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। बृजेश यादव को मैन ऑफ द मैच और कृष्ण उपाध्याय को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामानन्द उपाध्याय ने कहा कि हार और जीत खेल का अहम हिस्सा है। खिलाड़ियों को हमेशा टीम भावना के साथ खेलना चाहिए और खेल भावना बनाए रखनी चाहिए।  अध्यक्ष पिंटू मिश्रा, धनंजय मिश्रा, अधिवक्ता सुनील पांडेय, सुभाष मिश्र, विशाल सिंह, अजीत उपाध्याय, अंशु सिंह, इलियास खान, और क्षेत्र के सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!