A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड नंबर 7 से पार्षद प्रत्याशी रियाज़ अहमद ने किया नामांकन

*धनबाद :* नगर निगम चुनाव को लेकर धनबाद में नामांकन का दौर हुआ ख़त्म । इसी कड़ी में वार्ड नंबर 7 के रियाज़ अहमद ने धनबाद समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और समाहरणालय परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। इस मौके पर रियाज़ अहमद ने कहा कि वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, जलापूर्ति और आम जनता की समस्याओं के समाधान को वे अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आशीर्वाद और सहयोग की अपील भी की।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 7 में राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है और प्रत्याशियों के नामांकन कि झड़ी लग गई इसके साथ ही चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!