A2Z सभी खबर सभी जिले कीअम्बालाहरियाणा

हरियाणा सरकार लेकर आएगी फेयर पॉलिसी: सीएम सैनी ने की घोषणा, सोप तैयार की जाएगी, देश का पहला राज्य बनेगा, रोजाना होगी जांच फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड मेले में हुए झूला हादसे के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार अब इन मेलों और एडवेंचर झूलों को लेकर एक फेयर पॉलिसी लेकर आएगी। इसे लेकर सीएम नायब सैनी ने घोषणा कर दी है। इस तरह की पॉलिसी बनाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा। इस पॉलिसी के तहत, कई दिनों तक चलने वाले बड़े आयोजनों में राइड और इसी तरह के सेटअप का दैनिक निरीक्षण अनिवार्य किया जाएगा। ऐसे जोन स्थापित करने के लिए विक्रेताओं और संबंधित विभागों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (सोप) तैयार की जाएगी। बता दें कि, 7 फरवरी की शाम को 6 बजे सूरजकुंड मेला में सुनामी झूला टूटकर गिर गया था। जिसमें हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!