
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 12 फरवरी 2026
*छत्तीसगढ*
—–> रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार के अवसर पर बिहार के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के दुर्ग स्टेशन से मधुबनी बिहार के लिए ट्रेन 01 मार्च 2026 को और मधुबनी बिहार से दुर्ग के लिए 02 मार्च 2026 को स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जायेगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 01 मार्च को दुर्ग स्टेशन से रात्रि में 12:30 बजे छूटेगी, और यह ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, चांपा, इतयादि स्टेशनों से गुजरते हुए 02 मार्च 2026 सुबह 04:45 बजे मधुबनी बिहार स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार से होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 02 मार्च 2026 को सुबह 06:15 बजे मधुबनी बिहार से छूटकर विभिन्न रेलवे-स्टेशन से होते हुए 03 मार्च को दोपहर 12:45 बजे दुर्ग स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के विषय में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail• gov.in पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस होली स्पेशल एक्सप्रेस में दो एसएलआरडी, पांच सामान्य श्रेणी कोच , नौ स्लीपर कोच, दो एसी3 कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे।






