
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 15 फरवरी 2026
* छत्तीसगढ समाचार *
—> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ में कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षा केंद्रीकृत होगी। जानकार स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर यह स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी छात्र को फेल नहीं किया जायेगा। जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर भी पूरक परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जायेगा, और पूरक मे भी सफल नहीं होने पर भी छात्रों को आगे की कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा। मालूम हो कि आरटीआई लागू करने के बाद कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक की परीक्षा पर रोक लग गई थी। पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षा लेने की अनुमति राज्यों को दी गई थी। विभिन्न राज्यों से छात्रों के अध्ययन प्रभावित होने की रिपोर्ट के बाद से केंद्र सरकार ने आरटीआई में यह शिथिलता दी । जिसके बाद राज्य शासन ने पिछले वर्ष से परीक्षा फिर से शुरू की है। इस वर्ष घोषित समय सारणी के अनुसार कक्षा पांचवीं की परीक्षा 16 मार्च 2026 से और कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा 17 मार्च 2026 से शुरू की जायेगी। जानकारी के अनुसार परीक्षा में शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ साथ छत्तीसगढ बोर्ड सेकेंडरी ऑफ एजुकेशन के द्वारा मान्यता प्राप्त निजी क्षेत्र के स्कूल भी शामिल होंगे। छग• बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर परीक्षा शुल्क इस प्रकार है-: कक्षा पांचवीं परीक्षा शुल्क- 55रू प्रति छात्र, कक्षा आठवीं परीक्षा शुल्क-: प्रति छात्र 60रू,( शुल्क जिलाधिकारी के कार्यालय में जमा), कक्षा पांचवीं कॉपी का मूल्यांकन शुल्क- दो रूपय प्रति उत्तर पुस्तिका, कक्षा आठवीं मूल्यांकन- तीन रूपय प्रति उत्तर पुस्तिका, मुख्य मूल्यांकन कर्ता मानदेय- सौ रूपय प्रतिदिन, केंद्र अध्यक्ष मूल्यांकन मानदेय- एक सौ पचास रूपय प्रतिदिन। । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन के बाद से उत्तर पुस्तिकाओं को सीलबंद पैकेट में विकासखंड स्तर पर तीन महिने तक सुरक्षित रूप से रखना होगा, और इसकी जवाबदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की रहेगी। मूल्यांकन केंद्र संकूल विद्यालयों में बनाए जायेंगे।


