
अयोध्या
जिले के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर कमासिन के उसरी गांव की है । जहां पर रविवार की सुबह 9:00 के आसपास गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय माता प्रसाद उम्र लगभग 46 वर्ष बगल के सत्येंद्र पांडे के घर पर लगे लेटर को देखने गए थे इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11000 हाई टेंशन तार की चपेट में आकर वह जमीन पर गिर गए। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन लाया गया । जहां पर डॉ विकास सिंह और फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश वर्मा की मृत घोषित कर दिया । इसकी सूचना नियमों के माध्यम से तारुन थाने पर दे दी गई । मौके पर पहुंचे प्रधान कृपा शंकर गोस्वामी और प्रधान प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी सहित ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता की मौत हो चुकी है । घर में पत्नी सहित तीन बच्चों के साथ बूढ़ी मां ही है । वही हाई टेंशन तार को हटाने के लिए कई बार शिकायत की गई परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । जिसके चलते यह घटना घट गई । इसकी सूचना एसडीएम बीकापुर को भी दी गई है । वही प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना पर थाने के उपनिरीक्षक मुन्नीलाल चौधरी, उप निरीक्षक रितेश सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । गांव में शांति व्यवस्था का[/video]यम है ।




