A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाशिवरात्रि पर ज्वालापुर में गूंजा भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ

महाशिवरात्रि पर ज्वालापुर में गूंजा भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ

स्ट्रिंग्स म्यूजिक केयर के 51 सदस्यों ने किया संगीतमय पाठ, “हरिद्वार संगीत विभूषण” से सम्मानित हुए श्री राहुल अरोड़ा जी को उनकी संपूर्ण टीम के साथ उत्कृष्ट संगीत साधना एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए “हरिद्वार संगीत विभूषण” सम्मान से अलंकृत किया गया

 

हरिद्वार, 15 फरवरी 2026।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव संकल्प हिंदू सम्मेलन के तत्वावधान में ज्वालापुर स्थित सुभाष नगर में श्री हनुमान चालीसा का भव्य एवं संगीतमय आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

इस अवसर पर राहुल स्ट्रिंग्स म्यूजिक के 51 सदस्यीय दल द्वारा सामूहिक रूप से संगीतमय शैली में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मधुर वाद्ययंत्रों और सामूहिक स्वर लहरियों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

श्री आदेश चौहान (विधायक, रानीपुर)

तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में

श्रीमती मीनाक्षी कपिल (जिला बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष, हरिद्वार)

उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राहुल अरोड़ा जी को उनकी संपूर्ण टीम के साथ उत्कृष्ट संगीत साधना एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए “हरिद्वार संगीत विभूषण” सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही राहुल स्ट्रिंग्स म्यूजिक के सभी 51 सदस्यों को सम्मान प्रतीक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राहुल अरोड़ा, श्री संदीप गुप्ता, श्री अविरल अरोड़ा, डा सुदीप पाल, श्री गोपाल जी, श्रीमती मीनाक्षी तनेजा, गोरी श्रीवास्तव, दीपांशी बेदी, गौरव सिंगल, सार्थक जैन, एवं कृष्णा कपिल की मुख्य रूप से भूमिका रही कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी से राष्ट्र की उन्नति, समाज में सद्भाव तथा विश्व कल्याण की कामना की। पिछले वर्ष 2025 को उपरोक्त सभी सदस्यों को हाई रेंज वर्ल्ड रिकॉर्ड हनुमान चालीसा से भी सम्मानित किया गया है यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

 

ब्यूरो चीफ विजय बंसल

वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी चैनल

हरिद्वार

Back to top button
error: Content is protected !!