
सीधी। जो काम जमीन पर नहीं कराए जाते केवल कागजों तक सीमित रहते हैं उसमें फर्ज मजदूरों को लगाए जाने के लिए फर्जी जॉब कार्डों की जरूरत पड़ती है और यह ग्राम पंचायत करैल में जमकर हुआ।
आदिवासी बहुल विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत करैल में पदस्थ रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव द्वारा ऐसे काम को बखूबी अंजाम दिया गया है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें प्रशासन द्वारा कार्यवाही की बात कही गई है। श्रीपाल पिता जगदीश निवासी ग्राम बेदो के नाम पर तीन जॉब कार्ड बनाए गए और तीनों में एक साथ काम पर लगाया गया जो अपने आप में अद्भुत है। श्रीपाल पिता जगदीश के नाम पर पहला जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-008/174 -D दिनांक 14 अप्रैल 2021 जिसमें पारिवारिक सदस्यों के रूप में श्रीपाल के अलावा पार्वती और गीता का नाम है, दूसरा जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-008/ 201-C दिनांक 14 अप्रैल 2020 जिसमें केवल श्रीपाल का नाम शामिल है और तीसरा जॉब कार्ड क्रमांक एमपी -15-007-037-008/29 दिनांक 28 फरवरी 2006 जिसमें पारिवारिक सदस्यों के रूप में श्रीपाल के अलावा बब्बी सिंह का नाम शामिल है।
पहला जॉब कार्ड-
![]()
दूसरा जॉब कार्ड-
तीसरा जॉब कार्ड-
![]()
अब हुनरमंद रोजगार सहायक का कमाल देखिए पहले जॉब कार्ड में श्रीपाल को 13 अप्रैल 2021 से 19 अप्रैल 2021 तक मांग संख्या 1197 63 मस्टर रोल क्रमांक 583 में आरसीसी नाली निर्माण प्राथमिक शाला से धर्मी सिंह के घर तक बेदो मैं काम करना लेख किया गया है और इसी समय श्रीपाल तीसरी जॉब कार्ड में 13 अप्रैल 2021 से 19 अप्रैल 2021 तक ही मांग संख्या 119797 में मास्टर रोल क्रमांक 584 में इस काम यानी आईसीसी नाल निर्माण प्राथमिक शाला से धर्मी सिंह के घर तक बेदो मैं काम कर रहे हैं है ना गजब का हुनर कि एक आदमी को दो आदमी बता कर काम कराया जा रहा है
।










