प्रेस नोट
वंदे भारत न्यूज़
सरदारपुर क्षेत्र में किसानों की गेहूं समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग तेज
सरदारपुर क्षेत्र के किसानों में इस समय गेहूं के भाव को लेकर गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि खेती लगातार महंगी होती जा रही है, जबकि फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती लाभ का व्यवसाय न रहकर घाटे का सौदा बनती जा रही है।
किसानों के अनुसार हर वर्ष गेहूं की फसल की शुरुआत में बाजार भाव लगभग 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच जाता था, लेकिन इस वर्ष शुरुआती दौर में ही गेहूं लगभग 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हालांकि शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, लेकिन किसानों का कहना है कि यह मूल्य भी उनकी लागत के अनुरूप नहीं है और वे इससे संतुष्ट नहीं हैं।
सरदारपुर क्षेत्र के किसानों की मांग है कि गेहूं का भाव न्यूनतम 3000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए तथा शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर प्रभावी खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि कृषि लागत, मजदूरी, खाद, बीज और सिंचाई खर्च को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य में पुनर्विचार किया जाए।
— श्रीकांत पटेल
रिपोर्टर, Vande Bharat News Channel
सरदारपुर, जिला धार
जनता की आवाज बनीं जनसुनवाई महापौर के निर्देश पर हुआ कई मामलों का हुआ तत्काल निराकरण
17/02/2026
गाजनगढ़ टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन,
17/02/2026
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 की सात टीमें तय हो गई है।
17/02/2026
अण्णाभाऊ साठे चौक येथे वस्ताद लहुजी साळवे यांना 145वी पुण्य तिथी निमित्त अभिवादन
17/02/2026
टी20 विश्व कप 2026, नेपाल की टीम टॉस जीता , पहले गेंदबाजी का फैसला किया
17/02/2026
टीचर्स का शोषण कर रहे ख्रिस्तानंद विद्यालय ब्रह्मपुरी की जांच हो — महाराष्ट्र स्टेट टीचर्स काउंसिल की मांग।
17/02/2026
थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक राह भटके नाबालिग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
17/02/2026
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने किया मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण’
17/02/2026
टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम, नगर सैनिक कमल वर्मा एवं राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
17/02/2026
लखीमपुर खीरी थाना हैदराबाद महिला पप्पी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!