जावरा की सिद्ध चक्र टाउनशिप कालोनी में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना
जावरा– सिद्धचक्र टाउनशिप कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना हुई। 2 दिवसीय कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजनों के साथ नगर भ्रमण किया। रात्रि में मकवाना एंड पार्टी ने सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। दूसरे दिन स्थापना दिवस पर विधि-विधान से हवन, पूजन और अन्य वैदिक अनुष्ठान हुए। सभी विधान पूर्ण होने के बाद महाआरती हुई। आशीष सकलेचा ने बताया कि शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का लाभ देव शर्मा परिवार ने लिया। पं. चंद्रशेखर शर्मा ने अनुष्ठान को संपन्न करायाl
इस दौरान नपा पूर्वाध्यक्ष अनिल दसेड़ा, जल मित्र के अभय कोठारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कालोनी वासियो ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार माना।