A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

अब इंडिया पोस्ट के माध्यम से अपने जरूरी दस्तावेज, पार्सल 24 घंटे के अंदर भेज सकेंगे।

भारतीय डाक विभाग ने 17 मार्च को नई प्रीमियम सर्विस लाॅच की है।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 19 मार्च 2026

==-: भारतीय डाक विभाग ने 17 मार्च 2026 को तीन नई प्रीमियम सर्विस को लाॅच किया है। अब भारतीय डाक विभाग के माध्यम से जरूरी दस्तावेज, पार्सल 24 घंटे के अंदर भेज सकेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार डाक विभाग की इस नई सर्विस मे लिखित गारंटी भी मिलेगी। इसमे अगर तय सीमा के अंदर पार्सल नही मिला तो पूरे पैसे वापस भी मिलेंगे। डाक विभाग की 24 स्पीड पोस्ट सेवा-: इसमे जरूरी दस्तावेज बुकिंग के दूसरे दिन ही पहुंच जायेंगे। 24 स्पीड पार्सल सेवा-यह भारी सामान बाक्स के लिए है, जिसमें 24 घंटे के अंदर डिलिवर करने की गारंटी भी है। 48 स्पीड पोस्ट सेवा-: इसके तहत पार्सल को पहुंचने में दो दिन का समय लग सकता है। भारतीय डाक विभाग ने इस सर्विस को अभी देश के छह प्रमुख मेट्रो शहरों मे शुरू किया है, दिल्ली मुंबई चेन्नई कोलकात्ता बेंगलुरू हैदराबाद शहर शामिल हैं। बिना ओटीपी नहीं मिलेगा पार्सल। अब पोस्टमैन पार्सल तभी देगा जब उसे ओटीपी प्राप्त होगा। इससे पार्सल गलत जगह जाने का खतरा कम हो जायेगा। अब आप अपने मोबाईल फोन से लाइव चेक कर सकेंगे कि पार्सल कहां तक पहुँचा है। पार्सल बुक होने से लेकर डिलिवर होने तक सभी जानकारी मोबाईल पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगी। फ्री पीकअप-: यदि आप एकसाथ अधिक पार्सल भेजना चाहते हैं तो डाक विभाग आपके घर या दफ्तर से फ्री में पार्सल लेकर जायेगा। बीएनपीएल सुविधा-: कॉर्पोरेट और बिजनेसमैन के लिए अभी भेंजे बाद मे भुगतान करें” की सुविधा भी दी गई है। भारतीय डाक विभाग बढ़ते हुए बाजार मे अपनी हिस्सेदारी और अधिक मजबूत करना चाहता है। जानकारी अनुसार छोटे और बड़े कारोबारियों के लिए डाक विभाग ने कई खास फीचर्स भी दिए हैं। थोक शिपमेंट के फ्री पिकअप की भी सुविधा मिलेगी। डाक विभाग की सर्विस को लाॅच करते हुए दिल्ली के आकाशवाणी भवन से ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने कहा कि यह इंडिया पोस्ट मे बदलाव का समय है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!