
#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#
#उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर#

उदयपुर- शुक्रवार दिनांक 20 फरवरी 2026 को आदिवासी कांग्रेस उदयपुर देहात की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष रवि भावा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रघुवीर सिंह मीणा, जिला अध्यक्ष, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष रवि भावा ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आदिवासी समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों को संविधान में मिले अधिकारों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संगठित संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया गया।
आगामी माह में प्रस्तावित “आदिवासी अधिकार सम्मेलन” के सफल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित करने तथा अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यकारिणी को गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया गया।
बैठक में एडवोकेट लोकेश मीणा, डॉ. धूलेश्वर मीणा, जग्गुराम मीणा (ब्लॉक अध्यक्ष, गिर्वा), लोगरलाल मीणा, महासचिव विकास अहारी, महासचिव लोगरलाल मीणा, उपाध्यक्ष गोपाल गमेती, पुष्करलाल कटारा, ब्लॉक अध्यक्ष खेमली प्रेमलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष टीना मीणा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार परमार, ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभदेव, लिम्बाराम उटेर, जिला महासचिव, चीकुराम बुंबरिया, ब्लॉक अध्यक्ष कोटड़ा दिनेश कुमार मीणा, उपाध्यक्ष, धरमचंद खेर, सचिव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा तथा संगठन को जिले के प्रत्येक गांव तक सशक्त बनाया जाएगा।



