A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

खलारी-पिपरवार में रमजान के पहले जुम्मे की नमाज में उमड़ा जनसैलाब।।

खलारी-पिपरवार में रमजान के पहले जुम्मे की नमाज में उमड़ा जनसैलाब।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। खलारी-पिपरवार और कोयलांचल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को रमजान महीने के पहले जुम्मे की नमाज बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ दोपहर 12 बजे से देखने को मिली।

क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों खलारी और बचरा जामा मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जुम्मे की नमाज खलारी एवं बचरा जामा मस्जिद के ईमामों द्वारा अदा कराई गई। नमाज से पहले ईमामों ने अपने तकरीर में रोज़ा और नमाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिग मुसलमानों पर रोज़ा और नमाज फर्ज है।

ईमामों ने बताया कि रमजान का महीना खुदा की इबादत, कुरान पाक की तिलावत, फितरा, जकात, सदका और तरावीह की नमाज पर विशेष ध्यान देने का महीना है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में गरीबों की मदद करना पुण्य का काम है। उन्होंने सभी से रोज़ा रखने, नमाज पढ़ने, फितरा और जकात बांटने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

अंत में उन्होंने क्षेत्र, राज्य और देश की खुशहाली, अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।

खलारी-पिपरवार क्षेत्र के बचरा, राय, बेहरा, कल्याणपुर, न्युमंगरदाहा, खलारी, जी टाईप, मैक्लुस्कीगंज, बाजारटांड़, जेहेलीटांड़, पुरानी राय समेत अन्य जगहों पर भी रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा की गई।

ज्ञात हो कि पवित्र माहे रमजान में जुम्मे की नमाज का विशेष महत्व है, जिसके चलते कोयलांचल क्षेत्र की मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!