A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

सीसीएल के सीएमएस और सीएमओ ने बचरा अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।।

सीसीएल के सीएमएस और सीएमओ ने बचरा अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। कोल इंडिया लिमिटेड (CCL) के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, रांची के सीएमएस डॉ. राज कुमार और सीएमओ डॉ. शशिकांत प्रसाद ने रविवार को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ. निरोज खेश ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया। इसके बाद सीएमएस और सीएमओ ने मेल व फीमेल वार्ड, रसोईघर, दवाईखाना, जांचघर सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। पारा-मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, सुविधाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने समय-समय पर चिकित्सा शिविर आयोजित करने पर भी चर्चा की, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

अधिकारियों के साथ अस्पताल के एएमओ डॉ. निरोज खेश, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. बी. ब्रह्मचारी, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. ओमवीर, डॉ. सायन, अमित कुमार, कल्याण झा, अब्राहम लकड़ा, कमलेश कुमार, खुर्शीद आलम, देवनाथ राम सहित कई चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!