A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,” जनसेवा केन्द्र” का भंडाफोड़, फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में 01 गिरफ्तार

सघन सत्यापन अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, मोहरें व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 20 फरवरी 2026।पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान के तहत लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

 

इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के सहयोग से “शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र” नाम से संचालित एक फर्जी दस्तावेज़ निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी युवक जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी मोहरों के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आर्थिक लाभ कमा रहा था।

 

दिनांक 19.02.2026 को संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल में लगे उक्त जनसेवा केन्द्र के बोर्ड वाले कमरे में छापेमारी की गई। मौके पर एक व्यक्ति स्थानीय एवं बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाता हुआ पाया गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को थाना साहिबगंज, बिहार का निवासी बताते हुए मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का झूठा दावा किया तथा होटल अलीशान में सीएससी सेंटर संचालित करने की बात कही।

 

जांच के दौरान पाए गए जन्म प्रमाण पत्रों में सभी पर सीरियल नंबर “1” अंकित था तथा उत्तराखण्ड राज्य का लोगो छपा हुआ था। अधिकांश प्रमाण पत्र हरिद्वार जनपद के व्यक्तियों के नाम पर बने थे और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम रूद्रपुर के लेटर पैड पर जारी दर्शाए गए थे।

 

नगर पंचायत पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारी से संपर्क कर प्रमाण पत्रों की पुष्टि की गई, जिन्होंने स्पष्ट किया कि प्रमाण पत्रों पर लगे हस्ताक्षर उनके नहीं हैं और प्रमाण पत्र पूर्णतः फर्जी हैं। मौके से बरामद मानवाधिकार आयोग का पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया।

 

कड़ी पूछताछ में आरोपी शहनवाज ने बताया कि कुछ दस्तावेज वह स्वयं ऑनलाइन तैयार करता था तथा कुछ दस्तावेज ऑनलाइन मंगाकर प्रिंट निकालकर लोगों को उपलब्ध कराता था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी अब तक लगभग एक हजार से अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर चुका है।

 

तलाशी के दौरान 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप व चार्जर, एक माउस, एक मोबाइल फोन (Redmi), 06 आधार कार्ड, 07 विभिन्न मोहरें तथा मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया।

 

इस संबंध में थाना कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0सं0-29/2026 धारा 336(3), 338, 339 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

बरामदगी

 

45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र

 

एक लैपटॉप व चार्जर

 

एक माउस

 

एक मोबाइल फोन (Redmi)

 

06 आधार कार्ड

 

07 अलग-अलग मोहरें

 

मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र

 

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के दस्तावेज केवल अधिकृत एवं सत्यापित केंद्रों से ही बनवाएं तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को ।

 

पुलिस टीम एसओ रविन्द्र कुमार,व0उ0नि0 सुनील पंत,उ0नि0 उपेन्द्र सिंह,हे0का0 रविन्द्र वालियान,का0 जितेन्द्र सिंह,का0 चालक नीरज राणा,तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई टीम।

Back to top button
error: Content is protected !!