
उदयपुर। उदयपुर के समीप टीलाखेड़ा गांव मे स्थित भगवान चारभुजा नाथ मंदिर में 20 फरवरी 26 शुक्रवार को चारभुजा नाथ मंदिर टीलाखेड़ा में भव्य ध्वजारोहण, ग्रामीणों में उत्साह
उदयपुर। उदयपुर के समीप टीलाखेड़ा गांव स्थित भगवान चारभुजा नाथ मंदिर में शुक्रवार 20 फरवरी 26 पाटोत्सव मनाया जिसमे भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उत्साह व्यक्त किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी नंद दास जी वैष्णव एवं गोवर्धन दास वैष्णव के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (वेदांता समूह) जिंक स्मेल्टर इकाई की CHR विभाग प्रमुख रुचिका चावला उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच नंदलाल वेद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्पणा व्यास ने की। संचालन हिम्मतसिंह द्वारा किया गया I अन्य वक्ता ख्याली लाल राजक, देवा जी भोई, सहित गांव व बाहर से पधारे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे I
इस अवसर पर वक्ताओं ने गांव और मंदिर के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।





