A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बांसगांव के दो होनहारों का कमाल: नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

📍 बांसगांव, गोरखपुर

बांसगांव क्षेत्र के दो उभरते हुए खिलाड़ियों शौर्य वर्धन सिंह एवं शौर्य प्रताप सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा आगरा में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शौर्य वर्धन सिंह, पुत्र श्री राजेश सिंह, निवासी चौखड़ी दुर्गा मंदिर, बांसगांव तथा शौर्य प्रताप सिंह, पुत्र श्री विनय कुमार सिंह, निवासी वार्ड नं. 10, बांसगांव, ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

उनकी इस सफलता से पूरे बांसगांव क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बधाई देने वालों में संजय कुमार सिंह (सभासद), अजय कुमार सिंह (प्रबंधक), विजय कुमार सिंह (प्रतिनिधि अध्यक्ष, नगर पंचायत), शिवाजी सिंह, रामसेवक सिंह, विनय कुमार सिंह (सभासद), अविनेश सिंह मनु, अविनाश सिंह अन्नु, प्रमोद कुमार त्रिपाठी तथा शुभम सिंह (जिम संचालक) सहित अनेक लोग शामिल रहे।

क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि ये दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!