
आज दिनांक 14.04.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया, परीक्ष्यमान भा.पु.से. सह-थानाध्यक्ष, मुफस्सिल गया एवं साइबर डीएसपी, गया द्वारा पुलिस कार्यालय, गया के सभागार कक्ष में प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों का निरीक्षण करते हुए एक प्रभावशाली मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को थाना संचालन एवं केस अनुसंधान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, दक्षता एवं विधिसम्मत तरीके से करने हेतु प्रेरित किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़














