A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस महानिरक्षक मगध क्षेत्र गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आज जिला नियंत्रण कच्छ, सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, क्षेत्र सिकड़िया मोड़,कोतवाली थाना क्षेत्र एवं किरानी घाट का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 28.05.2026 को पुलिस महानिरीक्षक महोदय, मगध क्षेत्र, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष, सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, क्षेत्र सिकड़िया मोड़, कोतवाली थाना क्षेत्र एवं किरानी घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर संचालित सघन वाहन जांच अभियान की समीक्षा करते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
इस क्रम में ERSS-112 टीम की कार्यप्रणाली, वाहन जांच की सक्रियता तथा विभिन्न लोकेशनों की अद्यतन जानकारी का भी अवलोकन किया गया। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सघन जांच अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने, सतर्कता बनाए रखने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!