बलिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ ने तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो रामप्रताप को 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता निवासी सोनवानी अशोक कुमार सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि जमीन की नापी कराने के लिए कानूनगो द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को घूस लेते समय पकड़ लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। ऐसे मामलों में एंटी करप्शन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
मकराना, नावां, डीडवाना में छात्रवृत्ति में करोड़ों का घपला करने वाले को पकड़ा
13/07/2026
धमतरी पेयजल संकट से राहत ग्राम पंचायत सिरसिदा के 2 वार्डों
13/07/2026
वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति के सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन 12 जुलाई को वीर अब्दुल हमीद पार्क बाबू पुरवा कानपुर नगर में प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि
13/07/2026
पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया शिक्षा मंत्री के इस्तीफे कि मांग (ऐपवा)
10/07/2026
एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया
10/07/2026
सिद्धार्थनगर में मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई
10/07/2026
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
10/07/2026
धान रोपाई के बीच सिद्धार्थनगर में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता
10/07/2026
RBSK के तहत 3000 बच्चों का होगा प्रथम चरण का उपचार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!