


सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों दिलाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत प्रांगण राहतगढ़ में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 16 से 18 जून तक आयोजित इस शिविर के द्वितीय दिवस में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिनसे नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया जा रहा है तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। शिविर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिविर में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनहितैषी सरकार है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मुहैया कराया जा सके। मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को आवेदन तैयार कराने अथवा जमा करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित अधिकारी उनकी सहायता सुनिश्चित कराएं तथा आवेदन बनवाकर योजनाओं का लाभ मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि यह तीन दिवसीय शिविर 16 से 18 जून तक आयोजित किया जा रहा है तथा अधिकारी सुबह से शाम तक नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों से बिना किसी लापरवाही के समयबद्ध कार्य करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ मुहैया कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री राजपूत ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सामाजिक कल्याण पेंशन सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों एवं दिव्यांगजनों को हितलाभ संबंधी प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंच से नीचे उतरकर दिव्यांगजनों के बीच पहुंचे तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए और पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार कपूर ने किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीना राजू आदिवासी, विनोद कपूर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, रामकुमार तिवारी, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रियंक तिवारी, रामशरण राय, नेकीराम खटीक, राम शंकर कटारे, अनिल राय प्रवीण गोस्वामी, शैतान सिंह राजपूत, पूरण दास कबीरपंथी, एसडीएम रोहित वर्मा, सीईओ निलेश मौर्य, तहसीलदार निर्मल सिंह राठौड़ नायब तहसीलदार राजकुमार शुक्ला, दिनेश असाटी, एपीओ विजय तिवारी, बी ई ओ मोनिश कार्लो सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।





