A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बलिया में 5 हजार रूपये घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार, जमीन की नापी के मामले में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

  1. बलिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ ने तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो रामप्रताप को 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता निवासी सोनवानी अशोक कुमार सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि जमीन की नापी कराने के लिए कानूनगो द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को घूस लेते समय पकड़ लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। ऐसे मामलों में एंटी करप्शन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।
IMG 20260617 234420
Oplus_16908288
Back to top button
error: Content is protected !!