A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोइलझिंकी मध्य विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं को मिली नई सौगात

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ नगर उंटारी। प्रखंड के कोइलझिंकी मध्य विद्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 8 की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पाण्डेय ने छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपकर योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुक्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि हेमंत सरकार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आएगी।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमर पाण्डेय, कार्यकर्ता मनोज पासवान, फिरदोस सहित विद्यालय परिवार एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।
साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने सरकार के प्रति खुशी जताई और कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
#Teg:
#Jharkhand #HemantSoren #KalpanaMurmuSoren #AnantPratapDeo #MukteshwarPandey #CycleDistribution #GirlsEducation #Koiljhinki #NagarUntari #Garhwa #JMM #VandeBharatLiveTVNews

Back to top button
error: Content is protected !!