
सोमवार को आयोजित ‘ग्रामीणजिले के नदबई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खांगरी में सोमवार को आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ एक स्थानीय निवासी के लिए बड़ी राहत लेकर आया। शिविर में खांगरी निवासी विक्रमसिंह पुत्र हरिचरन को स्वामित्व योजना के तहत मौके पर ही आवासीय पट्टा सौंप दिया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। विक्रमसिंह लंबे समय से पट्टा न होने के कारण परेशान थे, क्योंकि इसके अभाव में उन्हें कृषि कार्य या अन्य आर्थिक जरूरतों के लिए बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा था। शिविर में जब विक्रमसिंह ने अपनी यह समस्या उपखंड अधिकारी सचिन यादव के सामने रखी, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी जरूरी दस्तावेज पूरे करवाए और मौके पर ही उन्हें पट्टा प्रदान कर दिया। अब पट्टा मिलने से विक्रमसिंह आसानी से बैंक ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे। सेवा शिविर’ एक स्थानीय निवासी के लिए








