
।।वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 23 अगस्त 2026 ।।
छत्तीसगढ–:: छत्तीसगढ के कोंडागांव जिले में मंत्री केदार कश्यप जी के काफीले का एक्सीडेंट हो गया है, इस दुर्घटना में चार जवान घायल हो गए हैं।.प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर में जूनवानी के पास एक स्कार्पियो ने पहले मंत्री केदार कश्यप जी की कार को टक्कर मार दी, इसके बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर उनके फाॅलो वाहन से भी जा भिड़ी। जानकारी अनुसार यह टक्कर इतनी तेज रही कि फाॅलो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिस जवानों को चोटें भी आई हैं। शुरूआती जानकारी अनुसार मंत्री केदार कश्यप जी जी को कोई गंभीर चोट नहीं आई वे इस सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल मंत्री केदार कश्यप जी सुरक्षित हैं और घायल पुलिस जवानों का अस्पताल मे इलाज चल रहा है। 




