A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडराजनीतिराजनीति और प्रशासनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

तेज बारिश के बीच विधायक अनंत प्रताप देव ने किया पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास

खरौंधी। तेज बारिश के बीच रविवार को खरौंधी प्रखंड में विकास कार्य की नई शुरुआत हुई।

खरौंधी। तेज बारिश के बीच रविवार को खरौंधी प्रखंड में विकास कार्य की नई शुरुआत हुई। भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने खरौंधी मुख्य बाजार से डोमनी फुलवारी नदी तक नदी किनारे पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।FB IMG 1788088209264यह निर्माण कार्य झारखंड सरकार की जिला अनाबद्ध निधि से कराया जाएगा। योजना की कुल लागत 51 लाख 43 हजार 759 रुपये है। सड़क एवं नाली निर्माण पूरा होने के बाद मुख्य बाजार से नदी तक आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।FB IMG 1788088213801

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। मुख्य बाजार से डोमनी फुलवारी नदी तक सड़क निर्माण होने से स्थानीय दुकानदारों, बाजारवासियों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।FB IMG 1788088574663उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। योजना शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत भी किया।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार अन्य क्षेत्रों में भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।FB IMG 1788088583362

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेता ताहिर अंसारी, धर्मराज पासवान सहित कई स्थानीय लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!