A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

मतदान कार्मिकों को ईवीएम- वीवीपैट का दिया गया प्रशिक्षण

जिला संवाददाता

मतदान कार्मिकों को ईवीएम- वीवीपैट का दिया गया प्रशिक्षणIMG 20240407 013456

 

अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले की 05 विधानसभाओं में 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा । शनिवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम एवं द्वितीय पाली में 2000 मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया गया । 06 अप्रैल से शुरू हुआ प्रशिक्षण 09 अप्रैल तक चलेगा । जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ० ने कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल पहुँचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए कुछ अहम बिन्दुओं के साथ कर्तव्य बोध भी कराया । उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम के बारे में जो अहम जानकारियां प्रदान की जा रहीं हैं । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण मतदान कार्मिकों को चुनाव प्रणाली को समझने , त्रुटिमुक्त चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम की हैण्डलिंग और संचालन सीखने में सक्षम बनाता है । कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ईवीएम प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बी सीयू और वीवीपैट के संयोजन , मतदान आरंभ होने से पहले ईवीएम और वीवीपैट को क्लियर करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । पीडी डीआरडीए भाल चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 27 और द्वितीय पाली में 36 कुल 63 प्रशिक्षणार्थी पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे । उन्होंने सभी अनुपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया कि 07 अप्रैल को अवश्य अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर लें अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओ में संबंधितों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विभागीय कार्यवाही भी प्रस्तावित की जाएगी । कार्मिकों के पंजीकरण कार्य में वीरेन्द्र सिंह एवं पीटीआई सुशील शर्मा ने सहयोग किया । प्रशिक्षण के दौरान पीओ डूडा कौशल कुमार , ईडीएम मनोज राजपूत , मास्टर ट्रेनर शहाबुद्दीन समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!