A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

सांगीपुर प्रमुख को प्रमोद तिवारी ने सौंपी शुभकामनाएं, अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

सांगीपुर प्रमुख का मुंह मीठा कराते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर सांगीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू का कार्यकर्ताओं ने समारोहपूर्वक जन्मदिन मनाया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रमुख अशोक सिंह बबलू को स्वयं तथा विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की ओर से शुभकामनाएं सौंपी। श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं की ओर से केक काटकर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सांगीपुर प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित सिंह, राजू मिश्र, छोटे लाल सरोज, त्रिभु तिवारी, गिरिजाशंकर पाण्डेय, दिनेश सिंह आदि रहे। वहीं तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान में प्रभारी योगदान के लिए ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू को अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने किया। अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल गुडडू, गीता सिंह, घनश्याम मिश्र, पूर्व महामंत्री शेष नाथ तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्र, अबरार अहमद आदि अधिवक्ता रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!