?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024MP Election 2023अन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेशशहडोल

तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद बड़वारा ग्राम में मतदाता में कम दिखा उत्साह सुबह 9 बजे तक 13% ही हुआ मतदान, जगतपुर उमरिया मतदान केंद्र क्र.92 में महिलाओं के द्वारा किया गया चुनाव का बहिष्कार।

बड़वारा न्यूज

रिर्पोटर विक्रान्त निगम 8878899730

तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद बड़वारा ग्राम में मतदाता में कम दिखा उत्साह सुबह 9 बजे तक 13% ही हुआ मतदान, जगतपुर उमरिया मतदान केंद्र क्र.92 में महिलाओं के द्वारा किया गया चुनाव का बहिष्कार।

IMG 20240419 103709

शहडोल लोकसभा के विधानसभा 91 बडवारा के ग्राम बड़वारा के मतदान केंद्र क्रमांक 74, 75 और 76 में भी महिला एवं पुरुष मतदाता एक एक करके आते दिखे। जबकि विलायतकाला के मतदान केंद्र 42,43 में भी निर्बाध मतदान जारी है। यहां मतदाता उत्साह पूर्वक कतारबद्ध होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

IMG 20240419 084159

ग्राम जगतपुर उमरिया के मतदान केंद्र क्र. 92 में महिलाओं के द्वारा सुबह चुनाव का बहिष्कार किया गया। ग्राम जगतपुर उमरिया के ग्राम की महिलाओं के द्वारा पहले भी उनके ग्राम में नवीन शराब की दुकान खुलने का विरोध काफी समय से किया जा रहा है और लगातार तहसीलदार महोदय के समक्ष ज्ञापन भी दिए गए है पर शासन और प्रशासन को अनदेखी करने के कारण वहां की महिलाओं के द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया गया। चुनाव के बहिस्कार की जैसे ही खबर कलेक्टर अवि प्रसाद को लगी तो तुरंत ग्राम वासियों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया और जल्द से जल्द शराब की दुकान हटवाने की बात की गए। तब कही जा कर सुबह लगभग 8 बजे के आस पास वहा की महिलाओं के द्वारा मतदान किया गया।

पूरे बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी 299 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाता मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे। ताकि ये तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के प्रकोप से बच सकें।

IMG 20240419 085928

इस बार मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए छाया और पेयजल का समुचित प्रबंध किया गया है। बड़वारा के मतदाता ने उत्साह पूर्वक मतदान करने के बाद उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं की प्रशंसा की ।

Back to top button
error: Content is protected !!