?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024MP Election 2023अन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद ने माना आभार

बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद ने माना आभार

रिर्पोटर विक्रान्त निगम

कटनी ( 19 अप्रैल ) – लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र शहडोल में आने वाले बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी 299 मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम और पारदर्शी तरीके व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम नागरिकों, मतदाताओं, सुरक्षा बलों, मीडिया कर्मियों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने लोकसभा निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत की वजह से कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं, 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं द्वारा मतदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए आभार जताया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि निर्वाचन की आचार संहिता लगने से लेकर मतदान होने तक अधिकारियों-कर्मचारियों ने निर्विघ्न चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए जो मेहनत की थी वह फलीभूत हुई है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी शासकीय कर्मियों की सराहना की है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्वाचन कार्य के कव्हरेज में रचनात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

4 5

Back to top button
error: Content is protected !!