बेतियाA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

बेतिया पुलिस के द्वारा गोपालपुर थाना 41.410 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया 41.410 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार -

बेतिया पुलिस के द्वारा गोपालपुर थाना अंतर्गत 41.410 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार –

FB IMG 1714310721006

अगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर तथा अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28-04-2024 को गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि दो अवैध मादक पदार्थ के तस्कर मादक पदार्थ लेकर गोपालपुर थाना अंतर्गत मैनपुर गांव स्थित खेत के रास्ते जाने वाले हैं उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मैनपुर स्थित सड़क के किनारे नाका डाला गया। इसी क्रम में देखा गया कि दो व्यक्ति सर पर प्लास्टिक का बोरा रखे हुए आ रहे हैं। उक्त दोनों व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगे जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। उक्त दोनो पकडाये व्यक्तियों का विधिवत जांच के क्रम में उनके पास से 41.410 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। इस संदर्भ में गोपालपुर थाना कांण्ड सं0- 53/24 दि0-28-04-2024 धारा-08/20 (बी) (1) (c) /23(C)/29 N.D.P.S Act दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. जितेन्द्र महतो उम्र करीब 40 वर्ष मिता स्व० ठाकुर महतो, सा० मैनपुर थाना गोपालपुर।
2. शेख रईस उम्र करीब 45 वर्ष पे० स्व० शेख सुखाड़ी, सा० बथना वार्ड-नं० 04, थाना मझौलिया दोनों जिला प० चम्पारण बेतिया ।

बरामदगी किया गया
1.गांजा (मादक पदार्थ)-41.410 किलोग्राम।

FB IMG 1714310717617

Back to top button
error: Content is protected !!