A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

भीषण गर्मी में पुलिस की अनोखी पहल, शीतल जल से गले को तर करते हुए यातायात नियमों के पालन की अपील

कोरबा।भीषण गर्मी में कोरबा पुलिस का एक अनोखा प्रयास सामने आया है जहाँ आमजनों को तपती धूप शुद्ध शीतल जल पिलाने के साथ यातायात के नियमो के पालन की अपील की जा रही है।अक्सर देखा जाता है चौक चौराहा पर पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच कर नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए फाइन किया जाता है लेकिन कोरबा पुलिस के द्वारा इस भीषण गर्मी में वाहन चलाने वाले लोगों को रोका जा रहा था और सबसे पहले शीतल जल पिलाने के बाद यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया जाने लगा।

IMG 20240514 WA0066 696x522 1कोरबा पुलिस का यह प्रयास जहां एक और मानवता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था वही अपनी जिम्मेदारियां को दृष्टिगत रखते हुए यातायात के नियमों के पालन को लेकर आम जनों से अपील किया जाना मानवता और कर्तव्य निर्वहन दोनों का उदाहरण है।

कोरबा पुलिस के इस कार्य को लेकर आम जनों में पुलिस के प्रति आत्मीयता का भाव तो जुड़ा ही साथ ही अपने कर्तव्य को लेकर पुलिस की संजीदगी का एक उदाहरण भी समाज के बीच प्रस्तुत हुआ।

सभी आम जनों ने कोरबा पुलिस के इस प्रयास को बेहतर बताते हुए यातायात के नियमों को लेकर संकल्पित रहने की बात कही

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!