A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

कुशीनगर लोकसभा से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ,चुनाव चिन्ह का हुआ आवंटन

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3: मोदी फैक्टर के आगे लालू पॉलिटिक्स का शक्ति परीक्षण, जानिये सियासी समीकरण - News18 हिंदी

कुशीनगर लोकसभा से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, उत्कृष्ट मौर्य नाम वापस लिया। चुनाव चिन्ह का हुआ आवंटन, मतदान 01 जून को
65- कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को साइकिल, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को कमल, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शुभ नारायण चौहान को हाथी, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभांस पार्टी )के प्रत्याशी वेद प्रकाश मिश्रा को अलमारी, भारतीय लोकनायक पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार शुक्ला को रोड रोलर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को गन्ना किसान, आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी हरिकेश को आॅटो रिक्शा, निर्दलीय प्रत्याशी अमीय उपाध्याय को बल्ला , निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को चिमनी का प्रतीक चिन्ह आवंटन किया गया है।
नाम वापसी के अंतर्गत प्रारूप 5 भरकर निर्दलीय प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य ने अपना नाम वापस लिया है। इस प्रकार अब 65 कुशीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए कुल 9 विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्दलीय प्रत्याशी रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!