A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

गया संग्रहालय गया में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर संग्रहालय सभागार में संग्रहालय सप्ताह का आयोजन18 मई से24 मई2024 प्रारंभ हुआ।

गया आज दिनांक 18 मई 2024 स्थानीय गया संग्रहालय गया में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर संग्रहालय के सभागार में संग्रहालय सप्ताह का आयोजन 18 मई से 24 मई 2024 प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन सभा के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि मोo शमशीर खान सेवा निवृत्त प्राचार्य जिला स्कूल गया जी , रंगकर्मी शम्भू प्रसाद उर्फ शम्भू सुमन, डाक्टर अरुण कुमार प्राचार्य विराज मोहिनी कन्या मध्य विध्यालय अप्पडीह ,गया, राजीव रंजन शिक्षक विराज मोहिनी कन्या मध्य विद्यालय प्रॉपर्टी राजेश कुमार शिक्षक भारत सेवा आश्रम संघ मध्य विद्यालय अरविंद महाजन संग्रहालय अध्यक्ष गया संग्रहालय गया के द्वारा संयुक्त दीप प्रजालंकर इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटनकिया गया। रंगकर्मी शम्भू सुमन ने विरासत पर विस्तार से चर्चा किया। गया जी विरास्तो से भरा हुआ है। शहर के उतर मे रामशिला त्रेता युग मे प्रभू राम रुके है। पूर्व मे सीता माता अपने ससुर जी को पिण्ड दान त्रेता युग में किया, तरह से भ्ष्म कूट पर्वत, ब्रह्म योनि पर्वत , गोदावरी सरोवर , विष्णु पद मन्दिर आदि विरासत हैं। और सबसे बड़ी विरासत हमारे गुरू मो शमशीर ख़ान साहब हैं। जो हमे स्कूल में जिस विरासत सहेजने का शिक्षा दिए उस प्रयास को अब भी कोशिश कर रहे हैं। शामशीर खान पूर्व प्राचार्य जिला स्कूल जी पूरे कार्यकर्म को विरासत के प्रति जागरूक करना के लिए मील का पत्थर बताए, उन्होंने तीन पुस्त को एक मंच पर एक साथ विरासत को जागरूक करने में आगे आना ही सबसे बड़ा कदम सरकार का, शिक्षको का, छात्रों का और हमारे दोनों छात्रों शम्भू सुमन और अरविन्द महाजन जी का प्रयास का हम तारीफ़ करते हैं। इस अवसर पर सभी आगंतुकों का स्वागत अरबिंद महाजन संग्रहालय अधयक्ष ने किया। धनयबाद ज्ञापन रंगकर्मी शम्भू सुमन ने किया।इस अवसर पर रौशनी कुमारी,अंजली कुमारी,मुस्कान कुमारी, आराध्या नयन, संजना कुमारी, संभावना कुमारी, रश्मि कुमारी, अंशु कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रिंस कुमार,सुधांशु कुमार,रोशनी कुमारी,राधिका कुमारी आदि बच्चों ने भाग लिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!