?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशरीवा

रीवा में पेट्रोल पंप सील किया गया, कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई !

रीवा के खुटेही क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंप को आज मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया l

दरअसल वार्ड 12 खुटेही में संचालित स्नेहा पेट्रोल पंप की शिकायत रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल से की गई थी।

जिसके चलते आज कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया। तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर से की गई शिकायत में कहा था कि पूरे मोहल्ले में करीब दस दिनों से बोर से आने वाले पानी में पेट्रोल और डीजल की महक आ रही है। चूंकि स्नेहा पेट्रोल पंप पास में है इसलिए उसकी पेट्रोल टंकी में रिसाव के कारण तेल पानी में मिल कर बोर के से निकल रहा है। पानी में डीजल पेट्रोल की मिलावट के कारण पानी का उपयोग नहीं किया जा सकता।

शिकायत मिलने पर पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद ये कार्रवाई हुई है। वही पूरे मामले में पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि हमने पेट्रोल टंकियों की जांच कराई थी। कही भी कोई लीकेज नही है।

IMG 20240526 233356

Back to top button
error: Content is protected !!