A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

पेपर देकर आ रहे एग्रीकल्चर के छात्र को लाठियों से पीटकर किया लहुलुहान, झांसी रेफर*

पेपर देकर आ रहे एग्रीकल्चर के छात्र को लाठियों से पीटकर किया लहुलुहान, झांसी रेफर*

*पेपर देकर आ रहे एग्रीकल्चर के छात्र को लाठियों से पीटकर किया लहुलुहान, झांसी रेफर*

IMG 20240529 WA0047

 

राठ (हमीरपुर) – पेपर देकर कालेज से बाहर आ रहे एग्रीकल्चर के छात्र को गुट बनाकर आधा दर्जन छात्रों ने लाठी डंडों से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। छात्र के सिर पर गंभीर चोटें होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है। घायल छात्र के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी दिव्यांशु नगाइच पुत्र राकेश नगाइच ने बताया कि सुधांशु नगाइच बुधवार की सुबह बीएनवी डिग्री कालेज में बीएससी एग्रीकल्चर के पेपर देने गया था। तभी साढ़े आठ बजे वह पेपर देकर बाहर निकला। बाहर निकलने को लेकर वहां मौजूद कुछ छात्रों से कहासुनी हो गई। जिस पर छात्रों ने अपने चार साथियों को बुला लिया। बताया कि उक्त युवकों ने उसके भाई को लाठी डंडों से जमकर मारा-पीटा। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। बताया कि उसके भाई के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। जिसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!