A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

हिन्दी पत्रकारिता के उन्नयन पर हुई संगोष्ठी, योगदान के लिए मिला सम्मान

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा पत्रकारिता दिवस पर चुनौतियों एवं उपलब्धियों पर हुआ विमर्श

हिन्दी पत्रकारिता के उन्नयन पर हुई संगोष्ठी, योगदान के लिए मिला सम्मान

IMG 20240530 WA0006 1

संगोष्ठी को संबोधित करते अतिथि वक्ता

प्रतापगढ़। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आधुनिक पत्रकारिता की दशा एवं दिशा को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मानिकपुर स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इण्टर कालेज के सभागार में हुई संगोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए वरिष्ठ लेखकों एवं पत्रकारों को सम्मान भी मिला। बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने कहा कि पत्रकारिता समाज के दबे कुचले की मजबूत आवाज बनकर सामाजिक सरोकार को दिशा दिया करती है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र ने कहा कि जोखिम के बावजूद भारतीय पत्रकारिता सच की अभिव्यक्ति का अलंकरण है। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता के सिद्धांत सदैव जन सरोकार को शासन एवं सरकार के समक्ष महत्वपूर्ण मुददे का स्वरूप प्रदान किया करता है। विशिष्ट अतिथि नपं के लिए अजीत सिंह व विद्यालय के प्रबन्धक रामेश्वर सिंह मौर्य रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पहले हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड के संस्थापक पं. जुगल किशोर शुक्ल को मरणोपरान्त भारत रत्न दिये जाने की मांग उठायी। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक मथुरा प्रसाद धुरिया ने हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या आरती मौर्या, समाजसेवी पं. रामभरोस मिश्र, रत्नेश शर्मा, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र दुबे, प्रदीप सिंह, प्रधान भुटटो हाफिज, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्रतम प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. विजय यादव व संचालन अब्दुल हाशमी ने किया। आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय व सह संयोजक तहसील इकाई अध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता ने किया। इस मौके पर रवीन्द्र दुबे, अजय यादव, विजय अग्रहरि, देवीशरण मिश्र, सुरेश पाण्डेय, बसन्त श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, सौरभ वैश्य, दीपक गुप्ता, संगम मिश्र आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!