A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

खबर का हुआ असर खाद्य विभागीय अधिकारी पहुंचे किराणा दुकान लिया सेम्पल

IMG 20240601 WA0022

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

धार। बरमंडल क्षेत्र में अमानक खाद्य सामग्रियों के विक्रय के पश्चात एक ग्राहक गोपाल मारू को फूड पॉयजनिंग होने के संबंध में वंदे भारत लाईव टीवी ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिससे खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरक़त में आए और शनिवार को शैलेष गुप्ता जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी , आर. जी. माउता खाद्य सुरक्षा

अधिकारी ने बरमंडल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एक्सपायरी डेट की सामग्री खरिदने वाले ग्राहक के समक्ष दुकान में जांच की गई। श्री जनरल स्टोर्स पर निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों की सैंपलिंग ली। दुकान पर एक्सपायरी डेट की सामग्री नही मिली। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि समय समय पर अपने स्टॉक चेक करके ग्राहकों को सामग्री विक्रय करें।

Back to top button
error: Content is protected !!