A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

रूट डाइवर्जन दिनांक 04.06.2024 मतगणना स्थल मण्डी समिति

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

रूट डाइवर्जन दिनांक 04.06.2024 मतगणना स्थल मण्डी समिति-
डायवर्जन का दिनांक 04.06.2024 समय प्रातः 04:00 बजे से मतगणना समाप्ति तकIMG 20240602 WA0299
 ककराला से मण्डी समिति बदायूँ की तरफ छोटे व बडे वाहन प्रतिबन्धित रहेगें। दो पहिया वाहन जिन्हे बदायूँ जाना हो, तो वह नरऊ मोड से पंचशील हॉस्पिटल अलापुर रोड से होते हुए बुधियाई बाईपास निकट शनि मन्दिर से महर्षि धर्मकांटा होते हुए मझिया रोड से दातागंज तिराहा पहुँचेंगे।
 अलापुर की तरफ से मण्डी समिति बदायूँ की तरफ आने वाले छोटे व बडे वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे । मात्र दो पहिया वाहन बुधियाई बाईपास निकट शनि मन्दिर से महर्षि धर्मकांटा होते हुए मझियाँ रोड से दातागंज तिराहा पहुँचेगे।
 मूसाझाग व दातागंज की ओर से आने वाले वाहन मझिया मोड से सीधे दातागंज तिराहे की तरफ जायेंगे । मझिया मोड से मण्डी समिति की तरफ आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
 बदायूँ से अलापुर जाने वाले वाहन दातागंज तिराहे से डहरपुर तिराहा (थाना दातागंज) म्याऊँ से अपने गन्तव्य को आवागमन करेंगे।
 डीएम तिराहे व सन्तोख सिंह तिराहे से कोई भी वाहन मण्डी की तरफ नही जायेगा।
 बदायूँ से ककराला जाने वाले वाहन दातागंज तिराहे से डहरपुर से म्याऊ, उसहैत होते हुए ककराला जायेंगे।
 जेल तिराहा से डीएम चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
 पुलिस लाइन्स चौराहे से मण्डी समिति रोड बदायूँ पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
 रोडवेज बस स्टैन्ड एवं प्राईवेट बस स्टैन्ड से अलापुर, ककराला एवं फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसें पुलिस लाइन्स चौराहा से दातागंज तिराहा से डहरपुर, म्याऊँ होकर अपने गन्तव्य को आवागमन करेंगे।
जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!