A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSB ने बगहा में कार्यक्रम किया : बृहत पौधारोपण अभियान चलाया, लगाएगा 15 हजार पौधे

बगहा पश्चिमी चम्पारण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 65वीं वाहिनी ने वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया । इस अभियान के तहत एसएसबी ने इस साल 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है । एसएसबी 65वी वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय बगहा और इसकी समस्त सीमा चौकिया में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय में जामुन, महोगनी आदि के 70 पौधे और समवाय मुख्यालय त्रिवेणी के कार्यक्षेत्र में 893 जामुन के पौधे लगाए गए । कमांडेंट मेंहरा ने बताया कि यह कार्यक्रम मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया । इसमें वाहिनी के अधिकारी, जवान, गैर सरकारी संस्थान, छात्र और अन्य स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

कमांडेंट ने कहा कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देना है । इस साल के लिए हमने 15000 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया है । पिछले साल हमारी वाहिनी ने कुल 24000 पौधे लगाए थे और इस साल भी हम लगभग 15000 पौधे लगाने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने आगे बताया कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सराहनीय रही और यह अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!