A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान बभनी बाजार सड़क निर्माण की उठी मांग

बेमौसम बरसात से बभनी बाजार से बैजनथा जानें वाले सड़क पर जगह जगह जल जमाव के कारण सड़कों पर सफ़र करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है जोगिया खण्ड के अन्तर्गत आने वाला बभनी बाजार से जैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में जाना हो तो चाहे कोटिया खिरकिया जाना है या फिर भटमलआ भपसी बैजनथा तो रहे सावधान क्युकी हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर जलजमाव रहता है जल-जमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन का ध्यान कई बार स्थानीय लोगों के द्वारा आकृष्ट कराया गया लेकिन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है बता दें इस सड़क पर लगभग 10 गांव को जोड़ने वाली सड़क है इस वजह से यह काफी अतिव्यस्त चौराहा है बावजूद इसके निर्माण नहीं होने सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों व वाहन चालक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है आए दिन इस सड़क पर जलजमाव से दुर्घटना का शिकार भी हो ते रहते हैं लेकिन विभाग स्तर अधिकारी समस्या के समाधान हेतु कोई कदम नहीं गया है जिससे यहां के स्थानीय लोगों में बड़ा आक्रोश है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!